ICC Cricket World Cup 2023 IND vs SL:भारत ने आज श्रीलंका को 302 रनों से हरा दिया है. 358 रनों के टारगेट के जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवरों में 55 रनों पर ही सिमट गई. इस हार के साथ श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. गुरुवार (2 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराने के साथ ही भारतीय टीम यह उपलब्धि हासिल की. भारतीय टीम अब तक अपने सभी 7 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है.
भारत की इस जीत पर पीएम मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अजेय है! श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत पर टीम को बधाई! यह असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता का शानदार प्रदर्शन था.
Team India is unstoppable in the World Cup!
Congratulations to the team on a stellar victory against Sri Lanka! It was a display of exceptional teamwork and tenacity.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 2, 2023
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY