क्रिकेट

PM Modi Congratulates Team India: टीम इंडिया की शानदार जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई, विराट कोहली को लेकर कही यह बात

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराकर अपने जीत का सिलसिला जारी रखा हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

PM Modi Congratulates Team India: टीम इंडिया की शानदार जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई, विराट कोहली को लेकर कही यह बात
टीम इंडिया की शानदार जीत पर पीएम मोदी (Photo Credits: ANI)

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराकर अपने जीत का सिलसिला जारी रखा हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों पांच विकेट खोकर 326 रन बनाई.लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 27.1 ओवर में महजर 83 रन बनाकर सिमट गई. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर टीम इंडिया और विराट कोहली को बधाई दी हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हमारी क्रिकेट टीम एक बार फिर विजयी हुई है! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई. बढ़िया टीम वर्क. टीम इंडिया आज शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली को जन्मदिन का शानदार तोहफा भी दिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).