क्रिकेट

PBKS vs RCB, IPL 2023 Match 27: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स ने को 24 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 174 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए.

PBKS vs RCB, IPL 2023 Match 27: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स ने को 24 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 27वां मैच आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 174 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बराड़ ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 18.2 ओवर में 150 रन बनाकर सिमट गई. पंजाब किंग्स की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).