क्रिकेट

Pakistan vs Bangladesh, 1st Test: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 21 अगस्त से टेस्ट सीरीज खेलनी है. नजमुल हुसैन शांतो की अगुवाई में बांग्लादेश की टीम कड़ी चुनौती पेश करना चाहेगी.

Pakistan vs Bangladesh, 1st Test: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

Pakistan vs Bangladesh: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Pakistan National Cricket Team) बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Bangladesh National Cricket Team) के बीच 21 अगस्त से टेस्ट सीरीज (Test Series) खेली जाएगी. नजमुल हुसैन शांतो (Nazmul Hussain Shanto) की अगुवाई में बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम कड़ी चुनौती पेश करना चाहेगी. दूसरी तरफ पाकिस्तान (Pakistan) की कमान शान मसूद (Shan Masood) के हाथों में हैं. पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू के बाद सैम अयूब को सलामी बल्लेबाज के रूप में बरकरार रखा गया है. वहीं, नसीम शाह जुलाई 2023 के बाद अपना पहला टेस्ट खेलेंगे.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्लाह शफीक, सैम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).