क्रिकेट

Pakistan T20 World Cup 2024 Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, इस दिग्गज गेंदबाज की हुई वापसी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी है. इस बार टूर्नामेंट का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएस में होगा. इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी शेड्यूल का एलान 5 जनवरी को कर दिया है. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान किया है. कप्तान बाबर आजम टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे.

Pakistan T20 World Cup 2024 Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, इस दिग्गज गेंदबाज की हुई वापसी
Pakistan (Photo Credit: PCB)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी है. इस बार टूर्नामेंट का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएस में होगा. इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी शेड्यूल का एलान 5 जनवरी को कर दिया है. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान किया है. कप्तान बाबर आजम टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे. हाल ही में संन्यास से अपना नाम वापस लेने वाले मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम की टीम में वापसी हुई है. इन दोनों के अलावा हारिस रऊफ की भी वापसी हुई है. अभी पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद वह अमेरिका और वेस्टइंडीज के लिए रवाना होंगे, जहां टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाना है.

पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन अफरीदी और उस्मान खान.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).