Emerging Teams Asia Cup 2023: पाकिस्तान 'ए' के कप्तान मोहम्मद हारिस ने इमर्जिंग टीम्स एशिया कप स्क्वाड विवाद पर दिए प्रतिक्रिया, BCCI पर साधे निशाना, देखें Video
पाकिस्तान ए के कप्तान मोहम्मद हारिस ने आलोचकों पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत को टूर्नामेंट में युवा टीम उतारने के लिए नहीं कहा गया था और उनके अधिकांश साथियों ने टूर्नामेंट से पहले केवल कुछ ही टी20 मैच खेले थे.
Emerging Teams Asia Cup 2023: पाकिस्तान 'ए' एसीसी पुरुष इमर्जिंग टीम एशिया कप के फाइनल में भारत 'ए' को 128 रन से हराकर अपना खिताब बरकरार रखने में सफल रहा. कुछ प्रशंसकों ने अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले सात खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट में अधिक अनुभवी टीम को मैदान में उतारने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की थी. दूसरी ओर, भारत 'ए' की ओर से किसी भी खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया था. पाकिस्तान ए के कप्तान मोहम्मद हारिस ने आलोचकों पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत को टूर्नामेंट में युवा टीम उतारने के लिए नहीं कहा गया था और उनके अधिकांश साथियों ने टूर्नामेंट से पहले केवल कुछ ही टी20 मैच खेले थे.
वीडियो देखें:
'Humne toh nahin kaha tha aap chotay larkay le ke aao' - Mohammad Haris ♥️
Pakistan Shaheens captain Haris says India A had the opportunity to choose whichever squad they wanted to. He also says India A players had experience of 260 IPL matches 😱pic.twitter.com/QWNuLCVGO8
— Farid Khan (@_FaridKhan) August 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

