ICC World Cup 2023 का ऑफिशियल एंथम सॉन्ग रिलीज, Ranveer Singh और Pritam ने दिखाया क्रिकेट का जलवा
इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मेगा क्रिकेट इवेंट के आधिकारिक एंथम रिलीज कर दिया है. जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.
ICC World Cup 2023 Anthem: इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मेगा क्रिकेट इवेंट के आधिकारिक एंथम रिलीज कर दिया है. जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इस एंथम का नाम 'दिल जश्न बोले' है, जिसे लोकप्रिय संगीतकार प्रीतम ने तैयार किया है.
इसमें अभिनेता रणवीर सिंह हैं. वीडियो में देख जा सकता है की रणवीर सिंह ने नेवी ब्लू शर्ट, मैरून रंग का ब्लेज़र और मैचिंग हैट पहने हुए हैं. बैकग्राउंड में अलग-अलग देशों की जर्सी पहने फैंस को देखा जा सकता. बता दें की विश्व कप का शुरुवात 5 अक्टूबर से होगा. पहला मैच गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा. वहीं भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुवात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर से करेगी. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है. वहीं भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुक़बाला 14 अक्टूबर को होगा.
देखें वीडियो:
DIL JASHN BOLE! #CWC23
Official Anthem arriving now on platform 2023 📢📢
Board the One Day Xpress and join the greatest cricket Jashn ever! 🚂🥳
Credits:
Music - Pritam
Lyrics - Shloke Lal, Saaveri Verma
Singers - Pritam, Nakash Aziz, Sreerama Chandra, Amit Mishra, Jonita… pic.twitter.com/09AK5B8STG
— ICC (@ICC) September 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

