क्रिकेट

NZ vs SL, World Cup 2023 Live Score Update: न्यूजीलैंड की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेलबाज डेवोन कॉनवे हुए आउट

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 41वां मैच न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच बैंगलुरु में खेला जा रहा हैं. न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने 8 मैच खेले हैं और 4 जीते हैं. न्यूजीलैंड के पास 8 पॉइंट्स हैं.

NZ vs SL, World Cup 2023 Live Score Update: न्यूजीलैंड की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेलबाज डेवोन कॉनवे हुए आउट
श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 41वां मैच न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच बैंगलुरु में खेला जा रहा हैं. न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने 8 मैच खेले हैं और 4 जीते हैं. न्यूजीलैंड के पास 8 पॉइंट्स हैं. वहीं श्रीलंकाई टीम एलिमिनेट हो चुकी है. इस बीच न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 46.4 ओवर में महज 171 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. न्यूजीलैंड की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 172 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेलबाज डेवोन कॉनवे 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 86/1.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2023 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).