क्रिकेट

NZ vs IND, Kane Williamson Half Century: केन विलियमसन ने ठोका अर्धशतक, टीम इंडिया को विकेट की तलाश

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला आज यानी 2 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. यह ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह तीसरा मैच हैं.

NZ vs IND, Kane Williamson Half Century: केन विलियमसन ने ठोका अर्धशतक, टीम इंडिया को विकेट की तलाश
केन विलियमसन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs India National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 12th Match Live Score Update: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला आज यानी 2 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. यह ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह तीसरा मैच हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. ये दोनों ही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. अब आखिरी ग्रुप मैच खेल रहीं हैं. इस बीच रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के मिशेल सैंटनर कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 249 रन बनाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 250 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने महज 77 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं.. न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 114/3.

न्यूजीलैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने जड़ा शानदार अर्धशतक:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).