NZ vs AUS 1st T20 2024 Live Streaming: आज न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच
पहला मैच वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व मिशेल मार्श करेंगे और मिशेल सेंटनर न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान केन विलियमसन अपने तीसरे बच्चे के संभावित जन्म के कारण श्रृंखला से बाहर हैं.
NZ vs AUS 1st T20 2024 Live Streaming: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की टी20 सीरीज 21 फरवरी (बुधवार) से शुरू होने वाली है. पहला मैच वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व मिशेल मार्श करेंगे और मिशेल सेंटनर न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान केन विलियमसन अपने तीसरे बच्चे के संभावित जन्म के कारण श्रृंखला से बाहर हैं. दोनों टीमें सीरीज में विजयी शुरुआत करना चाहेंगी. पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:40 बजे शुरू होगा. न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 श्रृंखला भारत में टीवी पर प्रसारण नहीं होगा. लेकिन मैच को आप अमेज़न प्राइम वीडियो ऐप पर देख सकतें हैं.और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम भी होगा.
देखें ट्वीट:
Game day in Wellington!
Our Aussie men take on New Zealand in the first of three T20Is live from 5:10pm AEDT (7:10pm local) 🇦🇺 pic.twitter.com/C4ycLkif54
— Cricket Australia (@CricketAus) February 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

