क्रिकेट

NZ Beat ENG: वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया, डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र ने खेली तूफानी शतकीय पारी

इसी के कप में न्यूजीलैंड ने जीत के साथ आगाज किया हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों नौ विकेट खोकर 282 रन बनाए.

NZ Beat ENG: वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया, डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र ने खेली तूफानी शतकीय पारी
डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र (Photo Credits: Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज आज से हो गया. वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम आपस में भीड़ी. इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को नौ विकेट से हरा दिया हैं. इसी के कप में न्यूजीलैंड ने जीत के साथ आगाज किया हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों नौ विकेट खोकर 282 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हैनरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 152 रनों की आतिशी पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा एक विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).