क्रिकेट

MS Dhoni Meets Vignesh Shivan: एमएस धोनी ने फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवन की टी-शर्ट पर दिया ऑटोग्राफ, वीडियो हुआ वायरल

महान भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) ने हाल ही में एलजीएम: लेट्स गेट मैरिड के ऑडियो और ट्रेलर लॉन्च के लिए चेन्नई का दौरा किया, जो उनका पहला फिल्म निर्माण उद्यम है. अपनी यात्रा के दौरान, धोनी ने अपने कुछ प्रशंसकों से भी मुलाकात की, जिनमें कॉलीवुड निर्देशक विग्नेश शिवन भी शामिल थे.

MS Dhoni Meets Vignesh Shivan: एमएस धोनी ने फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवन की टी-शर्ट पर दिया ऑटोग्राफ, वीडियो हुआ वायरल
MS Dhoni Meets Vignesh Shivan (Photo Credit: Twitter)

मुंबई: महान भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) ने हाल ही में एलजीएम: लेट्स गेट मैरिड के ऑडियो और ट्रेलर लॉन्च के लिए चेन्नई का दौरा किया, जो उनका पहला फिल्म निर्माण उद्यम है. अपनी यात्रा के दौरान, धोनी ने अपने कुछ प्रशंसकों से भी मुलाकात की, जिनमें कॉलीवुड निर्देशक विग्नेश शिवन भी शामिल थे. वह प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा के पति भी हैं और काथुवाकुला रेंदु काधल, पावा कढ़ाइगल और नानुम राउडीधन जैसी हिट फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं. यह भी पढ़ें: MS Dhoni Video With Fans: चेन्नई पहुचते ही फैंस ने एमएस धोनी को घेरा, कुछ इस अंदाज में खिचवाई तस्वीर; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हाल ही में, काथुवाकुला रेंदु काधल निर्माता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एमएस धोनी से ऑटोग्राफ लेते हुए एक वीडियो शेयर किया है. क्लिप में साफ़ देखा जा सकता है की धोनी निर्देशक की सफेद टी-शर्ट पर हस्ताक्षर करते हुए दिखाई दे रहे है, उसके बाद विग्नेश शिवन धोनी का हाथ चूमते है. इस दौरान विग्नेश शिवन ने कहा धोनी "मेरा आदर्श है" और कहा कि इस पवित्र आत्मा के करीब रहना हमेशा "भावनात्मक" और "भारी" होता है. आप इसका वीडियो नीचे देख सकते हैं:

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vignesh Shivan (@wikkiofficial)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).