MI vs KKR, IPL 2024 51th Match: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2024 में अबतक प्रदर्शन शानदार रहा है.
MI vs KKR, IPL 2024 51th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2024 में अबतक प्रदर्शन शानदार रहा है. दूसरी तरफ पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का बुरा हाल है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 मैच जीते हैं और 3 में हार झेली है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 10 मैच खेले हैं. मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं और 7 मैचों में हार का सामना किया है. इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
Match 51. Mumbai Indians XI: I. Kishan (wk), S. Yadav, T. Varma, H. Pandya (c), N. Wadhera, T. David, N.Dhir, G. Coetzee, P. Chawla, J. Bumrah, N.Thushara. https://t.co/iWTqcAsT0O #TATAIPL #IPL2024 #MIvKKR
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2024
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा.
Match 51. Kolkata Knight Riders XI: P. Salt (wk), S. Narine, V.Iyer, A. Raghuvanshi, S. Iyer (c), R. Singh, A. Russell, R. Singh, M. Starc, V. Chakaravarthy, V. Arora. https://t.co/iWTqcAsT0O #TATAIPL #IPL2024 #MIvKKR
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

