MI vs KKR, IPL 2023 Match 22 Live Score Update: मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने ठोका अर्धशतक, कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरे विकेट की तलाश
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 22वां मैच आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक 3 मैच खेले हैं जिसमें से केवल 1 जीता है और 2 हारे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 22वां मैच आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक 3 मैच खेले हैं जिसमें से केवल 1 जीता है और 2 हारे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक खेले 4 में से 2 मैच जीते हैं और 2 हारे हैं. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 185 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से वेंकटेश अय्यर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार रन बनाए हैं. मुंबई इंडियंस की ओर से ऋतिक शौकीन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. मुंबई इंडियंस को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 186 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरूआत शानदार रही और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरे विकेट की तलाश हैं.
Well Played Pocket Dynamo 💥💥@ishankishan51 #MIvsKKR @mipaltan pic.twitter.com/OkJywBfomW
— Heath Ledger❤️ VFC (@VaitheeVFC) April 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2023 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

