MI Beat PBKS, IPL 2024 33rd Match Live Score Update: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर
इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 192 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 78 रनों की तूफानी पारी खेली.
MI Beat PBKS, IPL 2024 33rd Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को नौ रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की ये तीसरी जीत हैं. इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 192 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 78 रनों की तूफानी पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की पूरी टीम 19.1 ओवर में महज 183 रन बनाकर सिमट गई. पंजाब किंग्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने सबसे ज्यादा 61 रनों की शानदार पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से गेराल्ड कोएत्ज़ी और जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके.
Match 33. Mumbai Indians Won by 9 Run(s) https://t.co/m7TQkWeGn7 #TATAIPL #IPL2024 #PBKSvMI
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

