LSG vs PBKS, IPL 2023 Match 21 Live Score Update: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दो विकेट से हराया, सिकंदर रजा ने खेली मैच विनिंग पारी
इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों पर आठ विकेट खोकर 159 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार 74 रनों की पारी खेली हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 21वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को दो विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों पर आठ विकेट खोकर 159 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार 74 रनों की पारी खेली हैं. पंजाब किंग्स की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 19.3 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया हैं. पंजाब किंग्स की तरफ से सिकंदर रजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मार्क वुड, युद्धवीर सिंह चरक और रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके.
Match 21. Punjab Kings Won by 2 Wicket(s) https://t.co/OHcd6VfDps #TATAIPL #LSGvPBKS #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

