LSG vs GT, IPL 2023 Match 30 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटन्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 रन से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी
इससे पहले गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 135 रन बनाए. गुजरात टाइटन्स की तरफ से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 30वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 रन से हरा दिया हैं. इससे पहले गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 135 रन बनाए. गुजरात टाइटन्स की तरफ से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 128 रन ही बना सकीं. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए. गुजरात टाइटन्स की ओर से मोहित शर्मा और नूर अहमद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए.
Match 30. Gujarat Titans Won by 7 Run(s) https://t.co/TtAH2CiXVI #TATAIPL #LSGvGT #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

