क्रिकेट

Kuldeep Yadav Slaps Rinku Singh: DC बनाम KKR TATA IPL 2025 मैच के बाद बातचीत के दौरान कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मारा थप्पड़? वीडियो हुआ वायरल

पहले तो यह हल्की-फुल्की मस्ती लग रही थी, लेकिन जब कुलदीप ने दूसरी बार भी रिंकू को थप्पड़ मारा, तो रिंकू के चेहरे की मुस्कान धीरे-धीरे गायब होती दिखी. हालांकि वीडियो में रिंकू का अंतिम रिएक्शन कैद नहीं हो पाया. बता दें कि दोनों खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश से खेलते हैं और अच्छे दोस्त माने जाते हैं.

Kuldeep Yadav Slaps Rinku Singh: DC बनाम KKR TATA IPL 2025 मैच के बाद बातचीत के दौरान कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मारा थप्पड़? वीडियो हुआ वायरल

Kuldeep Yadav Spotted Slapping Rinku Singh: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के बाद कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के बीच एक दिलचस्प और अब वायरल हो चुका पल देखने को मिला. 30 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने दिल्ली को 14 रन से हराया. मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच आपसी बातचीत आम बात है, लेकिन इस बार कुलदीप यादव और रिंकू सिंह की बातचीत सुर्खियों में आ गई. वीडियो में देखा गया कि कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मज़ाकिया अंदाज़ में थप्पड़ मारा. पहले तो यह हल्की-फुल्की मस्ती लग रही थी, लेकिन जब कुलदीप ने दूसरी बार भी रिंकू को थप्पड़ मारा, तो रिंकू के चेहरे की मुस्कान धीरे-धीरे गायब होती दिखी. हालांकि वीडियो में रिंकू का अंतिम रिएक्शन कैद नहीं हो पाया. बता दें कि दोनों खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश से खेलते हैं और अच्छे दोस्त माने जाते हैं.

कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मारा थप्पड़

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).