Kolkata Crowd Teases Naveen-ul-Haq: ईडन गार्डन्स में नवीन उल-हक को देखकर 'कोहली-कोहली' के नारे लगाने लगे फैंस, गेंदबाज ने कर दी यह हरकत (Watch Video)
लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज नवीन उल-हक एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान नवीन उल-हक को फैंस ने जमकर ट्रोल किया हैं. मैच का एक खास क्षण फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जब नवीन गेंदबाजी करने के लिए आ रहे थे, तब फैंस 'कोहली-कोहली' का नाम लेकर तेज गेंदबाज नवीन उल-हक को परेशान करने का प्रयास कर रहे थे.
लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज नवीन उल-हक एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान नवीन उल-हक को फैंस ने जमकर ट्रोल किया हैं. मैच का एक खास क्षण फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जब नवीन गेंदबाजी करने के लिए आ रहे थे, तब फैंस 'कोहली-कोहली' का नाम लेकर तेज गेंदबाज नवीन उल-हक को परेशान करने का प्रयास कर रहे थे. ऐसे में जब नवीन को जवाब देने का मौका मिला तो वह भी पीछे नहीं हटे. दरअसल इस मुकाबले में नवीन उल हक को एक भी विकेट नहीं मिला. लेकिन जब एक मौके पर लखनऊ की टीम के साथी तेज गेंदबाज ने कोलकाता के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट किया तो नवीन उल-हक को यहीं जवाब देने का मौका मिल गया. यश ने जैसे ही गुजबाज को आउट किया तो नवीन उल हक ने तभी अपने मुंह पर उंगली रखकर चुप होने का इशारा किया, जो कोहली-कोहली चिल्ला रहे थे. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
Eden Gardens crowd chanting 'Kohli, Kohli' on Naveen Ul Haq bowling. pic.twitter.com/WjibEQbiNr
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2023 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

