क्रिकेट

KL Rahul-Kuldeep Masterplan: राहुल ने कुलदीप के साथ कि प्लांनिग, अगली गेंद पर शादाब पेवेलियन रवाना, देखें तस्वीरें

एशिया कप 2023 में टीम इंडिया और पाकिस्तान आज सुपर-4 के तीसरे मैच में ये दोनों टीमें आपस में भिड़ रही हैं. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. रविवार को लगातार हुई बारिश की वजह से अब यह मुकाबला रिजर्व डे यानी आज खेला जा रहा है. टीम इंडिया की तरफ से आज बल्लेबाजी शुरू करने उतरे विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की.

KL Rahul-Kuldeep Masterplan: राहुल ने कुलदीप के साथ कि प्लांनिग, अगली गेंद पर शादाब पेवेलियन रवाना, देखें तस्वीरें
केएल राहुल और कुलदीप यादव (Photo Credits: Twitter)

एशिया कप 2023 में टीम इंडिया और पाकिस्तान आज सुपर-4 के तीसरे मैच में ये दोनों टीमें आपस में भिड़ रही हैं. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. रविवार को लगातार हुई बारिश की वजह से अब यह मुकाबला रिजर्व डे यानी आज खेला जा रहा है. टीम इंडिया की तरफ से आज बल्लेबाजी शुरू करने उतरे विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की, दोनों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों कि जमकर धुनाई की और शतक पूरे किए, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 50 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए. इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा हैं. दरअसल, 28वें ओवर में 110 के स्कोर पर पाकिस्तान ने अपना छठा विकेट गंवा दिया. कुलदीप यादव ने शादाब खान को पवेलियन भेजा. शादाब 06 रन बनाकर आउट हुए. कुलदीप की यह तीसरी सफलता है. विकेट गिरने से पहले केएल राहुल ने कुलदीप यादव के पास आकर कुछ प्लान बताया जिसके बाद कुलदीप यादव ने अगली ही गेंद पर शादाब खान को पवेलियन भेज दिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2023 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).