KL Rahul-Athiya Shetty: 23 जनवरी को अथिया शेट्टी से शादी के बंधन में बंध सकते हैं टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल, बीसीसीआई से मिली छुट्टी
टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल 23 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. केएल राहुल को बीसीसीआई ने छुट्टी दी है. केएल राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं शामिल किया गया है.
टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल 23 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. केएल राहुल को बीसीसीआई ने छुट्टी दी है. केएल राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं शामिल किया गया है. शनिवार को बीसीसीआई ने बताया था कि राहुल को निजी कारणों के कारण आराम दिया गया है. इस ब्रेक के बाद अब साफ हो गया है कि राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शादी का कार्यक्रम तीन दिन का होगा. पहले दो दिन में हल्दी, मेंहदी और संगीत की रस्म होगी. वहीं, तीसरे दिन दोनों सात फेरे लेंगे. यह शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर हो सकती है. केएल राहुल के शादी में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी अपने-अपने परिवार के साथ पहुंच सकते हैं.
Ever since Athiya Shetty and cricketer KL Rahul have made their relationship official, reports of their marriage have been doing the rounds for a while now. Wedding festivities of couple might begin from January 21 to 23.
#AthiyaShetty#KLRahulhttps://t.co/inQlmnsZjupic.twitter.com/YnoCx2opYR
— FilmiBeat (@filmibeat) January 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

