KKR vs RCB, Philip Salt half Century: फिलिप साल्ट ने ठोका ताबड़तोड़ अर्धशतक, केकेआर की टीम को विकेट की तलाश
इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे के बाद सुनील नारायण ने भी महज गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं.
Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team, IPL 2025 1st Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज आज से हो गया है. आईपीएल के आगामी सीजन में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें जोर-शोर से आगामी सीजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला आज यानी 22 मार्च डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स क्रिकेट टीम (KKR) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू क्रिकेट टीम (RCB) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा हैं. केकेआर ने तीन बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है. वहीं आरसीबी (RCB) की टीम अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है. इस सीजन में केकेआर की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, आरसीबी की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए. आरसीबी की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 175 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम के विस्फोटक बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने महज 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. आरसीबी की टीम का स्कोर 86/0.
आरसीबी के विस्फोटक फिलिप साल्ट ने ठोका ताबड़तोड़ अर्धशतक:
Cricket Alert 🚨
KKR vs RCB | IPL Match 1🏏
Phil Salt - 50* (25)
RCB - 86/0 (6.5)@IPL @KKRiders @RCBTweets #KKRvRCB pic.twitter.com/tyTl2xvRtS
— Sportify (@Sportify9095) March 22, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2025 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

