क्रिकेट

KKR vs RCB, Ajinkya Rahane Fifty: कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, आरसीबी की टीम को विकेट की तलाश

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज आज से हो गया है. आईपीएल के आगामी सीजन में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें जोर-शोर से आगामी सीजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला आज यानी 22 मार्च डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं.

KKR vs RCB, Ajinkya Rahane Fifty: कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, आरसीबी की टीम को विकेट की तलाश
अजिंक्य रहाणे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team, IPL 2025 1st Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज आज से हो गया है. आईपीएल के आगामी सीजन में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें जोर-शोर से आगामी सीजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला आज यानी 22 मार्च डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स क्रिकेट टीम (KKR) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू क्रिकेट टीम (RCB) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा हैं. केकेआर ने तीन बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है. वहीं आरसीबी (RCB) की टीम अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है. इस सीजन में केकेआर की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, आरसीबी की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने महज 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं.

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2025 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).