T20 World Cup 2022 से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप से बाहर होने की खबर, जानें वजह
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिर से चोटिल हो गए हैं.
Jasprit Bumrah Out Of T20 World Cup: टी-20 वर्ल्डकप 2022 शुरू होने में अब सिर्फ दो हफ्ते का वक्त बचा है. ऑस्ट्रेलिया में करीब 16 टीमें वर्ल्डकप के लिए आमने-सामने होंगी. भारत ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, लेकिन वह चोट से लगातार परेशान है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिर से चोटिल हो गए हैं. सुत्रों के मुताबिक वह टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं.
बुमराह को मंगलवार के दिन अभ्यास सत्र के दौरान पीठ में दर्द की समस्या हुई थी. इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच से बाहर हो गए. फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है.
Jasprit Bumrah out of T20 World Cup with back stress fracture: BCCI sources
— Press Trust of India (@PTI_News) September 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

