क्रिकेट

Jasprit Bumrah Bowled Ollie Pope: जसप्रीत बुमराह ने कुछ ऐसे उड़ाई ओली पोप की गिल्लियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-WATCH

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन है. इस तरह टीम इंडिया की बढ़त 171 रनों की हो गई है. रोहित शर्मा 13 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, यशस्वी जयसवाल 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

Jasprit Bumrah Bowled Ollie Pope: जसप्रीत बुमराह ने कुछ ऐसे उड़ाई ओली पोप की गिल्लियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-WATCH
जसप्रीत बुमराह (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन है. इस तरह टीम इंडिया की बढ़त 171 रनों की हो गई है. रोहित शर्मा 13 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, यशस्वी जयसवाल 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 396 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में इंग्लैड टीम 252 रनों पर सिमट गई. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ओली पोप 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जसप्रीत बुमराह ने अपनी शानदार यॉर्कर पर ओली पोप को चलता किया. जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का ओली पोप के पास कोई जवाब नहीं था. सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर ओली पोप के बोल्ड होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).