IPL Qualifier-2 2022, RR vs RCB: जोस बटलर की धमाकेदार पारी ने आरसीबी के सपनों पर फेरा पानी, राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में मारी एंट्री
राजस्थान और आरसीबी के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेला गया. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 157 रन बनाई.
आज आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को सात विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं. राजस्थान और आरसीबी के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेला गया. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 157 रन बनाई. आरसीबी की तरफ से रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेद मैकॉय ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने महज 18.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सबसे ज्यादा नाबाद 106 रन ठोके. आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को राजस्थान और गुजरात के बीच खेला जाएगा.
Rajasthan Royals enter the IPL 2022 Final. 💗
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 27, 2022
Qualifier 2. Rajasthan Royals Won by 7 Wicket(s) (Qualified) https://t.co/orwLrIsyMD #Qualifier2 #TATAIPL #IPL2022
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2022 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

