क्रिकेट

IPL 2023 Match 12, MI vs CSK Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लगा दूसरा झटका, अजिंक्य रहाणे हुए आउट

आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 12वां मैच खेला जा रहा हैं. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में आरसीबी ने 8 विकेट से हराया था. सीएसके ने दो मैच खेले हैं जिसमें उसे एक में जीत और एक में हार का सामना किया.

IPL 2023 Match 12, MI vs CSK Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लगा दूसरा झटका, अजिंक्य रहाणे हुए आउट
मुंबई इंडियंस (Photo Credits: Twitter)

आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 12वां मैच खेला जा रहा हैं. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में आरसीबी ने 8 विकेट से हराया था. सीएसके ने दो मैच खेले हैं जिसमें उसे एक में जीत और एक में हार का सामना किया. आज के इस रोमांचक मुकाबले में रोहित शर्मा और एमएस धोनी आमने-सामने हैं. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाई. मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 158 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. अजिंक्य रहाणे 61 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का स्कोर 82/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).