IPL 2023, GT vs RCB Live Toss Updates: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, देखें प्लेइंग इलेवन
इस मैच के ज़रिए दोनों टीमें अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब तक 7 और गुजरात टाइटंस 9 मैच जीत चुकी है. गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, दोनों टीम कुछ बदलाव के साथ उतरेगी.
IPL 2023, GT vs RCB Live Toss Updates: 21 मई 2023 (रविवार) को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 का 70वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. यह दोनों टीमों के बीच इस सीज़न की पहली भिंड़त होगी. दोनों टीमों के बीच आज रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ये करो या मरो का मुकाबला होगा. इस मैच के ज़रिए दोनों टीमें अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब तक 7 और गुजरात टाइटंस 9 मैच जीत चुकी है. गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, दोनों टीम कुछ बदलाव के साथ उतरेगी.
दोनों टीमो का प्लेइंग इलेवन देखें:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (सी), माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), हार्दिक पांड्या (सी), दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, यश दयाल
ट्वीट देखें:
Match 70. Gujarat Titans won the toss and elected to field. https://t.co/OQXDTMiSpI #TATAIPL #RCBvGT #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2023 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

