IPL 2022, RR vs CSK: मोईन अली ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, सीएसके का स्कोर 70 के पार
आज आईपीएल 2022 का 68वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सीएसके के बीच खेला जा रहा हैं. सीएसके के मोइन अली ने केवल 19 गेंदों में 8 चौके और तीन छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया.
आज आईपीएल 2022 का 68वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सीएसके के बीच खेला जा रहा हैं. सीएसके के मोइन अली ने केवल 19 गेंदों में 8 चौके और तीन छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने बोल्ट द्वारा किए पारी के छठे ओवर की चौथी गेंद पर अपर कट के जरिये चौका जमाकर पचासा पूरा किया. मोइन अली ने बोल्ट के ओवर की पहली गेंद पर छक्का जमाया और फिर अगली पांच गेंदों में लगातार पांच चौके जमाए. इस तरह उन्होंने छठे ओवर में 26 रन बनाए.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)