क्रिकेट

IPL 2022, PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को सात विकेट से रौंदा, उमरान मलिक-भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी

आईपीएल 2022 में आज सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्‍स को 7 विकेट से हरा दिया हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर खेला गया. हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 151 रन बनाए.

IPL 2022, PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को सात विकेट से रौंदा, उमरान मलिक-भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: Twitter/IPL)

आईपीएल 2022 में आज सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्‍स को 7 विकेट से हरा दिया हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर खेला गया. हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 151 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 60 रन ठोके. हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 18.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. हैदराबाद की तरफ से एडेन मार्कराम ने सबसे 41* रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से राहुल चहर ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2022 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).