IPL 2022, LSG vs MI: मुंबई इंडियंस की लगातार 8वीं हार, लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने 36 रनों से हराया
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए. लखनऊ की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 103 रन बनाए.
आज आईपीएल के 37वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हरा दिया हैं. ये मुंबई की लगातार 8वीं हार है. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए. लखनऊ की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 103 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की ओर से कायरन पोलार्ड और रिले मेरेडिथ ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. मुंबई इंडियंस को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 169 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 132 रन ही बना सकीं. मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. लखनऊ की ओर से क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.
Match 37. Lucknow Super Giants Won by 36 Run(s) https://t.co/qtv2X7ASFz #LSGvMI #TATAIPL #IPL2022
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

