क्रिकेट

IPL 2022, KKR vs GT: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने केकेआर को 8 रनों से हराया

केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए. गुजरात की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए.

IPL 2022, KKR vs GT: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने केकेआर को 8 रनों से हराया
गुजरात टाइटंस (Photo Credits: Twitter/IPL)

आईपीएल 2022 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 8 रनों से हरा दिया है. केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए. गुजरात की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 148 रन ही बना सकीं. केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. गुजरात की तरफ से यश दयाल, मोहम्मद शमी और राशिद खान ने दो-दो विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2022 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).