क्रिकेट

IPL 2022, DC vs RCB: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रनों से दी करारी शिकस्त, जोस हेजलवुड ने की शानदार गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 189 रन बनाए. आरसीबी की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सबसे ज्यादा नाबाद 66 रन जड़ें. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट झटके.

IPL 2022, DC vs RCB: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रनों से दी करारी शिकस्त, जोस हेजलवुड ने की शानदार गेंदबाजी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Photo Credits: Twitter/IPL)

आज आईपीएल 2022 के 27वां मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रनों से हरा दिया हैं. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 189 रन बनाए. आरसीबी की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सबसे ज्यादा नाबाद 66 रन जड़ें. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में  सात विकेट खोकर महज 173 रन ही बना सकीं. दिल्ली की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. आरसीबी की ओर से जोश हेज़लवुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).