क्रिकेट

IPL 2022, CSK vs GT: गुजरात टाइटंस ने सीएसके को 7 विकेट से हराया, रिद्धिमान साहा ने खेली तूफानी पारी

इससे पहले सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 133 रन बनाए. सीएसके की तरफ से सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए. गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके हैं.

IPL 2022, CSK vs GT: गुजरात टाइटंस ने सीएसके को 7 विकेट से हराया, रिद्धिमान साहा ने खेली तूफानी पारी
रिद्धिमान साहा (Photo Credits: Twitter/IPL)

आज आईपीएल 2022 के 62वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को 7 विकेट से हरा दिया है. इससे पहले सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 133 रन बनाए. सीएसके की तरफ से सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए. गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके हैं. गुजरात टाइटंस को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 134 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने सबसे ज्यादा 67 रन जड़ें. सीएसके को ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2022 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).