Rohit Sharma Emotional Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला आईसीसी महिला वनडे विश्व कप खिताब जीत लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष की शानदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम को दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी ने रोक दिया. दीप्ति ने घातक प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई. इस यादगार जीत के गवाह बने भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा, जो स्टेडियम में मौजूद थे. जब भारतीय महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया, तो रोहित शर्मा भावुक हो उठे. कैमरे में उनकी आंखों की नमी और गर्व झलकता दिखा, जिसने प्रशंसकों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, और फैंस ने उनकी क्रिकेट के प्रति जुनून और महिला टीम के समर्थन की जमकर तारीफ की.
भारत के पहले विश्व कप खिताब जीतने पर रोहित शर्मा हो गए भावुक
Rohit Sharma 🥺💕#INDWvsSAW pic.twitter.com/7hRUl8ynPg
— Dr.Anurag jha (@let_me_say1) November 2, 2025
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY