क्रिकेट

Indian Team Wearing Black Armbands: भारत बनाम इंग्लैंड मैच के दौरान बिशन सिंह बेदी को भारतीय टीम ने दी श्रद्धांजलि, बांह पर बांधी काली पट्टी

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज लखनऊ में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया को टक्कर देना आसान नहीं हैं. टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में खेले सभी पांच मैच जीते हैं.

Indian Team Wearing Black Armbands: भारत बनाम इंग्लैंड मैच के दौरान बिशन सिंह बेदी को भारतीय टीम ने दी श्रद्धांजलि, बांह पर बांधी काली पट्टी
Indian Team Wearing Black Armbands (Photo Credit: X)

Indian Team Wearing Black Armbands: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज लखनऊ में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया को टक्कर देना आसान नहीं हैं. टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में खेले सभी पांच मैच जीते हैं. जबकि इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. इस बीच आज भारत बनाम इंग्लैंड मैच के दौआर्ण भारतीय टीम के खिलाडियों ने बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधी है.

बता दें की भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर बिशन बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया.भारत के लिए 67 टेस्ट और 10 वनडे मैच खेलने वाले बेदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. बेदी का नाम भारत के सबसे सफल बाएं हाथ के ऑर्थोडक्स स्पिनरों में शुमार रहा है. इस दौरान न सिर्फ उन्होंने क्रिकेट में अपना नाम कमाया बल्कि उससे उन्हें खूब दौलत और शोहरत भी मिली.

देखें ट्वीट: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).