Ind vs Aus, ICC WTC 2023 Final Day 3 Live Streaming: डब्लूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन भी स्ट्रगल करेंगे भारतीय बल्लेबाज या होगी टीम की वापसी, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया WTC 2023 फाइनल डे 3 के लाइव टेलीकास्टिंग के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं, इसलिए यह मैच Disney+ Hotstar पर उपलब्ध होगा. प्रशंसक हॉटस्टार के मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर आईसीसी डब्ल्यूटीसी 2023 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. ऐसा लग रहा है कि भारत के लिए एक और कठिन दिन आने वाला है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है.
Ind vs Aus, ICC WTC 2023 Final Day 3 Live Streaming: डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के 469 के जबाब में भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 151 ही जोड़ पाए है. ऑस्ट्रलियाई गेंदबाजो ने बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत टीम इंडिया के बल्लेबाजो को लगातार पवेलियन भेजते हुए टीम की कमर तोड़ दी, इस पारी में सबसे बड़ा स्कोर 48 रवीन्द्र जडेजा के बल्ले से आई. वही ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड, कैमरन ग्रीन, नाथन लियोन को एक- एक विकेट मिला है. आगे की खेल आज दोपहर 03:00 से खेला जाएगा, केएस भरत और अंजिक्या रहाणे पारी को आगे बढ़ाएंगे. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ठोके 469 रन, भारत ने 151 रन तक पांच विकेट गंवाए
भारतीय गेंदबाजो ने टीम को वापसी करते हुए आज दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 469 रन पर ऑल आउट कर दिया है. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल का दूसरे दिन का मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया दूसरी बार डब्लूटीसी के फाइनल में पहुंची है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार खिताबी मैच में जगह बनाई है.
इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 121.3 ओवर में 469 पर ऑल आउट किया है. भारत की पहली पारी में टीम को पांचवा झटका रविन्द्र जडेजा के रूप में लगा है, जिन्होंने 48 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लायन के शिकार हुए है. उसके बाद केएस भरत और अंजिक्या रहाणे क्रीज पर बने हुए है.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आईसीसी डब्ल्यूटीसी 2023 फाइनल डे 3 फ्री लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें? (भारत में टीवी चैनल)
प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आईसीसी डब्ल्यूटीसी 2023 फाइनल डे 3 का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. इसलिए प्रशंसक IND बनाम AUS WTC 2023 फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स 1/HD, स्टार स्पोर्ट्स 2/HD, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ में लाइव देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स चैनल IND बनाम AUS WTC 2023 फाइनल का मुफ्त लाइव प्रसारण भी प्रदान करेगा. हालांकि, टेस्ट मैच का मुफ्त लाइव टेलीकास्ट केवल डीडी फ्रीडिश यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आईसीसी डब्ल्यूटीसी 2023 अंतिम दिन 3 मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया WTC 2023 फाइनल डे 3 के लाइव टेलीकास्टिंग के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं, इसलिए यह मैच Disney+ Hotstar पर उपलब्ध होगा. प्रशंसक हॉटस्टार के मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर आईसीसी डब्ल्यूटीसी 2023 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. ऐसा लग रहा है कि भारत के लिए एक और कठिन दिन आने वाला है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

