क्रिकेट

India vs New Zealand, 3rd Test Day 1 Live Score Update: टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई, विराट कोहली 4 रन बनाकर हुए रनआउट

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 1 नवंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को 113 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त भी बना ली हैं.

India vs New Zealand, 3rd Test Day 1 Live Score Update: टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई, विराट कोहली 4 रन बनाकर हुए रनआउट
New Zealand (Photo: @BLACKCAPS)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 3rd Test Match Day 1 Live Score Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 1 नवंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम ने टीम इंडिया (Team India) को 113 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त भी बना ली हैं. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने नया इतिहास रच दिया हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज जीती हैं. तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया अपनी लाज बचाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कंधों पर हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई टॉम लैथम (Tom Latham) कर रहे हैं. तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 65.4 ओवरों में 235 रन बनाकर सिमट गई. जवाब में पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को चौथा बड़ा झटका लगा हैं. विराट कोहली 4 रन बनाकर रनआउट हुए. टीम इंडिया का स्कोर 84/4.

टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).