क्रिकेट

IND vz NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने रचा इतिहास, एक पारी में 10 विकेट लेकर अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी की

मुंबई में जन्में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया. एजाज ने भारत के पूर्व धुरंधर गेंदबाज अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए एक पारी में 10 विकेट झटक लिए. वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 325 रन पर ऑल आउट हुआ. मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 150 रन बनाए.

IND vz NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने रचा इतिहास, एक पारी में 10 विकेट लेकर अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी की
एजाज पटेल (Photo Credits: Getty Images)

मुंबई में जन्में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया. एजाज ने भारत के पूर्व धुरंधर गेंदबाज अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए एक पारी में 10 विकेट झटक लिए. वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 325 रन पर ऑल आउट हुआ. मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 150 रन बनाए.

एक दिन पहले ही एजाज ने कहा था कि अपनी जन्मस्थली में अच्छा प्रदर्शन सपने के सच होने जैसा है. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘सपने इसी तरह साकार होते हैं. यहां आना और खेल के पहले दिन चार विकेट लेना काफी खास है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भाग्यशाली हूं कि चार विकेट (पहले दिन) ले सका और मुझे अपने गृहनगर में होने की खुशी है. वानखेड़े में यह प्रदर्शन मेरे लिए बेहद खास है.’’ दरअसल भारत में पहली बार खेलते हुए 33 साल के पटेल ने जल्दी-जल्दी तीन विकेट झटक कर मेजबान टीम को दबाव में डाल दिया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2021 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).