India vs England, Manchester Test Day 2 Live Score Update: इंग्लैंड की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज बेन डकेट लौटे पवेलियन
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा हैं. तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को 22 रनों से शिकस्त दी. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं.
England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 4th Test Match 2025 Day 2 Live Toss And Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में खेला जा रहा हैं. तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को 22 रनों से शिकस्त दी. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. अब चौथे टेस्ट में टीम इंडिया सीरीज में वापसी करना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम मैनचेस्टर टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 83 ओवर में चार विकेट खोकर 264 रन बना लिए थे. आज दूसरे दिन का खेल जारी हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद टीम इंडिया की पहली पारी 114.1 ओवरों में 358 रन बनाकर सिमट गई. इसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 94 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार हुए. इंग्लैंड की टीम का स्कोर 197/2.
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का लाइव स्कोरकार्ड:
4TH Test. WICKET! 38.1: Ben Duckett 94(100) ct Dhruv Jurel (Sub) b Anshul Kamboj, England 197/2 https://t.co/L1EVgGu4SI #ENGvIND #4thtest
— BCCI (@BCCI) July 24, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

