India vs Bangladesh 1st Test 2024 Day 1 Lunch Break: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान 88 रन, हसन महमूद ने चटकाए तीन विकेट
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच आज यानी 19 सितम्बर को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है.
Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test 2024 Day 1 Live Score: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच आज यानी 19 सितम्बर को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम एक लम्बे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 9 भारतीय टीम 9 मैचों में 6 जीत, 2 हार और एक ड्रा के साथ 74 अंक है और टीम पहले स्थान पर है. दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम हाल ही में पाकिस्तान का उसी के घर में 2-0 से टेस्ट सीरीज में सूफड़ा साफ करके के आ रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बांग्लादेश की टीम चौथे स्थान पर है. ऐसे में बांग्लादेश की टीम पहले टेस्ट में चेन्नई की पिच पर भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दे सकती हैं. इस बीच बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नही रही. तीन विकेट भारत ने जल्दी खो दिए हैं. खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 23 ओवर में 3 विकेट के नुकसान 88 रन है. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल 62 गेंदों में 37 रन और ऋषभ पंत 44 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद हैं.
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच
पहली पारी में भारत की बल्लेबाजी: 88/3 (23 ओवर) (यशस्वी जायसवाल 37*,ऋषभ पंत 33*, रोहित शर्मा 6 रन, विराट कोहली 6 रन और शुभमन गिल 0)
पहली पारी में बांग्लादेश की गेंदबाजी: (हसन महमूद 14/3, तस्कीन अहमद 33/0, नाहिद राना 21/0)
लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान 88 रन
Lunch on Day 1 of the 1st Test.#TeamIndia 88/3
Scorecard - https://t.co/fvVPdgXtmj… #INDvBAN @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/hshqX5Flfy
— BCCI (@BCCI) September 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

