क्रिकेट

India vs Australia, 2nd ODI Match 2025 Live Score Update: टीम इंडिया को लगा नौवां बड़ा झटका, अर्शदीप सिंह हुए आउट

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड के एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया था.

India vs Australia, 2nd ODI Match 2025 Live Score Update: टीम इंडिया को लगा नौवां बड़ा झटका, अर्शदीप सिंह हुए आउट
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 2nd ODI Match 2025 Live Score Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड (Adelaide) के एडिलेड ओवल स्टेडियम (Adelaide Oval Stadium) में खेला जा रहा हैं. सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब सीरीज में टीम इंडिया वापसी करना चाहेगी. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को नौवां बड़ा झटका लगा हैं. अर्शदीप सिंह 13 रन बनाकर मिशेल स्टार्क का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 263/9.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Match Scorecard)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2025 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).