India Squad For New Zealand Test Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, जसप्रीत बुमराह बने उपकप्तान
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) खेली जाएगी. हाल ही में टीम इंडिया ने अपने घरेलू सरजमीं पर बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से बांग्लादेश का सूपड़ा साफ किया था.
India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, Test Series 2024: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) खेली जाएगी. हाल ही में टीम इंडिया (Team India) ने अपने घरेलू सरजमीं पर बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से बांग्लादेश का सूपड़ा साफ किया था. अब टीम इंडिया अगला मिशन न्यूजीलैंड हैं. सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के बाद टीम इंडिया का भी एलान कर दिया गया है. चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टेस्ट श्रृंखला के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है. रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई हैं. जबकि, जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया हैं.
🚨NEWS 🚨#TeamIndia’s squad for @IDFCFIRSTBank Test series against New Zealand announced.
Details 🔽 #INDvNZ
— BCCI (@BCCI) October 11, 2024
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

