IND Beat USA, U19 World Cup 2024: अंडर19 विश्व कप 2024 में भारत ने अमेरिका को 201 रनों से हराया; अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी रहे जीत के हीरो, सुपर सिक्स में किया क्वालीफाई
भारत ने ICC U19 विश्व कप 2024 के तीसरे और आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका को हराकर सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस जीत में टीम इंडिया ने हरफनमौला प्रदर्शन किया.
IND Beat USA, U19 World Cup 2024: भारत ने ICC U19 विश्व कप 2024 के तीसरे और आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका को हराकर सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस जीत में टीम इंडिया ने हरफनमौला प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए, अर्शिन कुलकर्णी ने 118 गेंदों पर 108 रन बनाए. बल्ले से उनके ठोस प्रदर्शन ने भारत को बोर्ड पर 326/5 का विशाल स्कोर बनाने में मदद की. जिसमे मुशीर खान ने भी 73 रन बनाये. इस मैच की दूसरी पारी में नमन तिवारी ने चार विकेट झटक कर यूएसए का कमर तोड़ दिया. राज लिम्बानी और सौम्य पांडे भी अच्छी गेंदबाजी की है. इस जीत के साथ, भारत ने U19 विश्व कप 2024 के ग्रुप चरण को इतने ही मैचों में तीन जीत के साथ समाप्त किया.
ट्वीट देखें:
India's spirited victory in Bloemfontein helps them finish at the top of Group A 👀#U19WorldCup #INDvUSA pic.twitter.com/sOIl1Eqmp5
— ICC (@ICC) January 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

