क्रिकेट

IND-W vs NEP-W, Asia Cup 2024 10th Match Live Score Update: इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

श्रीलंका में चल रहे महिला एशिया कप 2024 में रोजाना कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं. आज इस टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और नेपाल राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला यह मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा हैं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम की नजर जीत की हैट्रिक पर है, जबकि नेपाल टीम की नजर जीत दोहराने पर है.

IND-W vs NEP-W, Asia Cup 2024 10th Match Live Score Update: इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
IND vs NEP (Photo: BCCI Women/ICC)

IND-W vs NEP-W, Asia Cup 2024 10th Match: श्रीलंका में चल रहे महिला एशिया कप 2024 में रोजाना कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं. आज इस टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और नेपाल राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला यह मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा हैं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम की नजर जीत की हैट्रिक पर है, जबकि नेपाल टीम की नजर जीत दोहराने पर है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में जीत मिली है. टीम इंडिया 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है. वहीं, नेपाल की टीम को 2 मुकाबले में से एक मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. नेपाल की टीम कुल 2 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. इस बीच टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर रही हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, एस सजना, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह, अरुंधति रेड्डी.

नेपाल: समझना खड़का, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर, इंदु बर्मा (कप्तान), डॉली भट्टा, रूबीना छेत्री, पूजा महतो, कबिता जोशी, काजल श्रेष्ठ (विकेटकीपर), सबनम राय, बिंदू रावल.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).