IND-W Beat UAE-W, Asia Cup 2024 5th Match Live Score Update: टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात को 78 रनों से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह
इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात की कप्तान ईशा रोहित ओझा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 201 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 66 रनों की आतिशी पारी खेली.
IND-W Beat UAE-W, Asia Cup 2024 5th Match: महिला एशिया कप 2024 का आगाज हो गया हैं. एशिया कप का पांचवां मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात को 78 रनों से हरा दिया हैं. बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात की कप्तान ईशा रोहित ओझा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 201 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 66 रनों की आतिशी पारी खेली. संयुक्त अरब अमीरात की ओर से कविशा एगोडागे ने सबसे ज्यादा दो विकेट ली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 123 रन ही बना सकीं. संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से स्टार आलराउंडर कविशा एगोडागे नाबाद 40 रन बनाई. टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाई. टीम इंडिया का अगला मुकाबला मंगलवार यानी 23 जुलाई को नेपाल के साथ होगा.
WOMEN'S ASIA CUP 2024. India (Women) Won by 78 Run(s) https://t.co/bB3QbR9fuF #WomensAsiaCup2024 #INDvUAE
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

