क्रिकेट

IND vs WI Series 2023: वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय फैंस के लिए अच्छी, अब मुफ्त में उठा पाएंगे सभी मैचों का लुफ्त

टीम इंडिया को अपनी अगली इंटरनेशनल सीरीज वेस्टइंडीज के दौरे पर खेलनी है. 12 जुलाई से टीम इंडिया अपने दौरे की शुरुआत मेजबान टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ करेगी. इस दौरे के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण जियो सिनेमा पर किया जाएगा.

IND vs WI Series 2023: वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय फैंस के लिए अच्छी, अब मुफ्त में उठा पाएंगे सभी मैचों का लुफ्त
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में मिली करारी हार के बाद अब करीब 1 महीने का लंबा ब्रेक मिला है. टीम इंडिया को अपनी अगली इंटरनेशनल सीरीज वेस्टइंडीज के दौरे पर खेलनी है. 12 जुलाई से टीम इंडिया अपने दौरे की शुरुआत मेजबान टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ करेगी. इस दौरे के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण जियो सिनेमा पर किया जाएगा. जियो सिनेमा ने डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल करने के साथ भारतीय फैंस के लिए एक बड़ी घोषणा भी की है. इस पूरी सीरीज के दौरान मैचों का प्रसारण जियो सिनेमा मुफ्त में करेगा. इसके अलावा जियो के उपभोक्ता नहीं होने पर भी फैंस फ्री में मैच देख सकेंगे.

JioCinema confirms India vs West Indies will be streamed for free in any sim card. pic.twitter.com/EKgLImqnPQ

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).