क्रिकेट

IND vs WI 3rd T20: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराया, वनडे के बाद टी20 में भी किया क्लीन स्वीप

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराकर क्लीन स्वीप कर दिया हैं. वेस्ट इंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए.

IND vs WI 3rd T20: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराया, वनडे के बाद टी20 में भी किया क्लीन स्वीप
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराकर क्लीन स्वीप कर दिया हैं. वेस्ट इंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर, रोस्टन चेस, हेडन वॉल्श,डोमिनिक ड्रेक ने 1-1 विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 185 रनों की जरूरत थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकीं. वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. वहीं, टीम इंडिया की तरफ से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2022 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).