IND vs WI 2nd T20I Live Score Update: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को दो विकेट से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 152 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 51 रन बटोरे.
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20I सीरीज का दूसरा मैच आज प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला गया. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टीम इंडिया को दो विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया को सीरीज में बने रहना हैं तो तीसरे टी20 मुकाबला हर हाल में जीतना पड़ेगा. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 152 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 51 रन बटोरे. वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन और अल्ज़ारी जोसेफ ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 18.5 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया हैं. वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार यानी 8 अगस्त को खेला जाएगा.
2nd T20I: West Indies (155/8) beat India (152/7) by 2 wickets in Guyana, take 2-0 lead in 5-match series#TeamIndia #WIvIND
Follow Live Score and Updates: https://t.co/nGSF1iykFJ
— HT Sports (@HTSportsNews) August 6, 2023
2ND T20I. West Indies Won by 2 Wicket(s) https://t.co/9ozoVNatxN #WIvIND
— BCCI (@BCCI) August 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 11:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

