IND vs SL 3rd ODI Live Score: मोहम्मद सिराज के आगे श्रीलंका के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, टीम इंडिया ने 317 रनों से जीता मुकाबला; 3-0 से सीरीज भी जीती
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला खेला गया. पहले दोनों मैच रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 317 रनों से हराकर सीरीज क्लीन स्वीप कर दिया हैं. पहले दोनों मैच रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. तीसरे और आखिरी वनडे में टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव किए गए. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 390 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल और विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली. विराट कोहली ने सबसे नाबाद 166 रन जड़े. श्रीलंका की ओर से कसुन राजिता और लाहिरू कुमारा ने 2-2 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 22 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 73 रन ही बना सकीं. अशेन बंडारा चोटिल होने की वजह से खेलने नहीं आ सकें. श्रीलंका की तरफ से नुवानिडू फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.
3RD ODI. India Won by 317 Run(s) https://t.co/muZgJH3f0i #INDvSL @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) January 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2023 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

